Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Illegal Vendors in Madhya Pradesh Trains: Rising Safety Concerns and RPF Collusion

मध्य प्रदेश की ट्रेनों में अवैध वेंडरों का दबदबा: यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल* मध्य प्रदेश में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को...
HomeNewsIndiaबजट 2024: भारत एक नई दिशा की ओर

बजट 2024: भारत एक नई दिशा की ओर

मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट आज पेश हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज एनडीए सरकार का पक्ष रखते हुए देश के नाम बजट का पिटारा खोला जिसमें कई उपलब्धियां आमजन के लिए लाई गई है। आपको बता दे कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के लिए अर्थव्यवस्था का महत्व सुरक्षा दलों जितना ही हैं। देशवासियों के लिए बजट हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। किसका भला हुआ और कौन वंचित रह इसके बीच के लड़ाई हर बजट में जनता से लेकर विशेषज्ञों के बीच दिखाई देती है। भारत देश के लिए हर साल की तरह इस बार भी बजट 2024 ने महत्वपूर्ण माने जाने वाले तत्वों पर ध्यान केंद्रित किया है। नए भारत के रूप में, यह बजट एक नई दिशा स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 को पेश करते हुए देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं को चिन्हित किया है। वित्तमंत्री ने आम लोगों के जीवन को सुधारने, बेरोजगारी को कम करने और नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं साथ ही कई योजनाओं को भी रडार पर रखा है। यह योजनाएं बजट 2024 के रूप में सभी देशवासियों के मध्य नई चर्चाओं के लिए मार्ग स्थापित करेगी।

बजट 2024 में विशेष ध्यान दिया गया है विकास के सभी क्षेत्रों पर। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योगों में नई नीतियां और योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, जन धन योजना, नए योजनाओं के लिए वित्तीय समर्थन, और कार्बन नेचुरल योजना जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दिया गया है। बजट 2024 के लिए वित्तमंत्री ने अर्थव्यवस्था की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपायों का सुझाव दिया है। इन में वित्तीय संरचना में सुधार, टैक्स स्लैब में सुधार, और निवेश पर अधिक प्रोत्साहन शामिल है।

इस बजट से स्पष्ट है कि सरकार ने देश के विकास के लिए एक सजीव रणनीति का अनुसरण किया है। नीतियों और योजनाओं के माध्यम से, बजट 2024 ने सामाजिक और आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने का प्रयास किया है। पर क्या ये कदम काफ़ी होगा देश को आगे बढ़ाने के लिए। दुनिया के सबसे महंगे चुनाव के साथ भारत ने इस वर्ष कई आर्थिक बदलाव देखे है क्या ये बजट उन बदलावों के बीच स्थिरता स्थापित कर पाएगा। अनेक सवालों से घिरे बजट 2024 की ज़मीनी हक़ीक़त पर हर देशवासी की नजर रहेगी।

क्या हुआ सस्ता

सोना-चांदी सस्ता

इंपोर्टेड ज्वैलरी

प्लेटिनम ज्वैलरी

कैंसर की दवाएं

मोबाइल-चार्जर

मछली का भोजन

चमड़े से बनी वस्तुएं

रसायन पेट्रोकेमिकल

पीवीसी फ्लेक्स बैनर

एक्सरे ट्यूब

क्या-क्या हुआ महंगा

सोलर ग्लास

सुपारी

प्लास्टिक प्रोडक्ट्स

टेलिकॉम उपकरण

लैबोरेट्री केमिकल्स